PUNJAB

Viral Fake Video की साजिश बेनकाब, एक भी फ्रेम मुझसे मेल नहीं खाता: मान

Punjab Media

चंडीगढ़, 18 जून: (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका पूरा सार्वजनिक जीवन पंजाब और उसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा कोई भी राजनीतिक साजिश, दुष्प्रचार या झूठा प्रचार उनके और संगत के बीच के रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि दो स्वतंत्र फोरेंसिक रिपोर्टों ने Viral Fake Video की सच्चाई सामने ला दी है और साबित कर दिया है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं।

एक वीडियो संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के दौरान वीडियो के कुल 1,191 फ्रेम का विश्लेषण किया गया और एक भी फ्रेम उनके चेहरे, आंखों, कद, शारीरिक बनावट, फ्रंट प्रोफाइल या साइड प्रोफाइल से मेल नहीं खाता। उन्होंने इसे उन्हें बदनाम करने और पंजाब के विकास को रोकने की एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें पंजाब की तरक्की और लोगों के लगातार मिल रहे समर्थन को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने पंजाब के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि इस फर्जी वीडियो को बनाने, इसके लिए फंडिंग करने और इसे वायरल करने में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसे कानून के कटघरे में लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन हमेशा श्री गुरु ग्रंथ साहिब, संगत और पंजाब के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राजनीतिक हित साधने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने वालों के झूठे प्रचार का हिस्सा न बनें।

Viral Fake Video के पीछे बड़ा खेल, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोली पोल

उन्होंने अपनी सरकार द्वारा सिख संस्थाओं और धार्मिक मामलों में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संसद में पहली बार छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि दिलाने का अवसर मिला, पालकी साहिब वाहनों को टैक्स से छूट दी गई और विभिन्न धर्मों के पवित्र ग्रंथों को ले जाने वाले वाहनों को मोटर व्हीकल टैक्स से मुक्त किया गया। Viral Fake Video

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहरों का दर्जा दिया है। इसके अलावा ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम’ लागू कर बेअदबी के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति उनसे लगभग दो इंच लंबा है। साथ ही वीडियो के स्थान और परिवेश का भी विश्लेषण किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह वीडियो विशेष मकसद से तैयार किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, 67 हजार से अधिक युवाओं को बिना भ्रष्टाचार नौकरी, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस, बेहतर सड़कें और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने अंत में कहा कि उनकी जिंदगी का हर पल पंजाब के लिए समर्पित है और वह बिना किसी स्वार्थ के हमेशा पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा करते रहेंगे।

यह भी पढ़े :- Gangsters के खिलाफ पंजाब की जंग में राज्यों का मजबूत साथ


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button