CHANDIGARHHARYANAPUNJAB

सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवला, दिल से लेकर त्वचा की हर समस्या का कर देता है हल! जानें 4 बड़े फायदे

Punjab Media

आंवला आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में जाना जाता है। इसे इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है। आंवले में विटामिन सी, फाइबर, एंटीआॅक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन खासतौर पर सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

आंवला विटामिन सी का रिच सोर्स है। इसमें 600 से 700 मिग्रा तक विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम व फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव करता है। इसके एंटीआॅक्सीडेंट गुण शरीर को संक्रमणों से लड़ने की ताकत देते हैं। आइए जानते हैं कि आंवला हमारे लिए किस तरह फायदेमंद है?

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

  • आंवला दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है।
  • इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल की नसों में सूजन को भी कम करता है।

पाचन तंत्र को बनाए हेल्दी

  • पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में आंवला का कोई सानी नहीं।
  • इसका फाइबर कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाता है और आंतों को साफ रखता है।
  • यह पेट के बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

बाल और त्वचा के लिए वरदान

  • आंवला बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों का झड़ना कम करता है और बालों को चमकदार बनाता है।
  • त्वचा के लिए भी यह बेहद लाभकारी है।
  • आंवला त्वचा पर झुर्रियों को कम करता है और कोलेजन का उत्पादन बढ़ाकर त्वचा को नमी प्रदान करता है।

डायबिटीज और वजन घटाने में मददगार

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • वहीं, यह वजन घटाने के लिए भी कारगर है क्योंकि यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है।
  • सर्दियों में आंवला का सेवन न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा बल्कि आपको बीमारियों से बचाने में भी मदद करेगा।
  • इसे अपनी डाइट में शामिल करके सेहतमंद जीवन का आनंद लें।

नोट: पंजाब मीडिया द्वारा दी गई जानकारी मीडिया खबरों पर आधारित है, किसी भी नुस्के को अजमाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button