
सीचेवाल (जालंधर); 28 मई 2026: (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को संत बाबा अवतार सिंह जी की 38वीं सालाना बरसी संबंधी आयोजित समागम में गांव सीचेवाल पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल के साथ संत अवतार सिंह मेमोरियल Hockey Stadium में नए एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया और खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैदान विकसित किए जाएंगे क्योंकि हॉकी पंजाब की पहचान और गौरव का खेल है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब तेजी से विश्व स्तरीय सरकारी स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और खेल सुविधाओं के जरिए आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेतों तक 21,000 क्यूसिक पानी पहुंचाया है, जो दो भाखड़ा नहरों के बराबर है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण अनुकूल उपायों के जरिए 21 लाख क्यूबिक मीटर पानी का भूजल रिचार्ज किया गया, जिससे कई इलाकों में जल स्तर 2 से 4 मीटर तक बढ़ा है।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की धरती प्रेम, भाईचारे और सहिष्णुता की प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फूट डालने वाली ताकतों से सतर्क रहें और राज्य की शांति तथा सद्भावना को बनाए रखने के लिए एकजुट रहें।
सीचेवाल Hockey Stadium को मिला नया एस्ट्रोटर्फ, CM मान ने खेलों को दिया बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने गुरबाणी की तुक “पवणु गुरू पानी पिता माता धरति महतु” का हवाला देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है और पंजाब सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने संत बलवीर सिंह सीचेवाल की पर्यावरण संरक्षण के लिए की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ‘सीचेवाल मॉडल’ पूरे देश के लिए प्रेरणा बना हुआ है। Hockey Stadium
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026’ लागू किया है, जिसमें दोषियों के लिए सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर काम कर रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस, आधुनिक सरकारी स्कूलों और करीब 1,000 आम आदमी क्लिनिकों के जरिए लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं और हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता और सम्मान मिलेगा। Hockey Stadium
यह भी पढ़े :- ‘अमृत काल’ के दावे पड़े फीके, निवेश के मोर्चे पर भारत पिछड़ा: हरपाल सिंह चीमा




