CHANDIGARH

रिश्वत लेते जेई सहित दो गिरफ्तार

Punjab Media

बिजली का नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन इंस्टॉल करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप

चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देर सांय जींद जिले के उचाना में कार्यरत बिजली विभाग के जेई सुरेश चंद्र तथा एक अन्य निजी व्यक्ति जय भगवान को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जेई सुरेश चंद्र बिजली निगम में जिला जींद के उचाना में कार्यरत है और वह गांव छतर उचाना के निजी व्यक्ति जय भगवान के माध्यम से रिश्वत की मांग कर रहा है। ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई।

आरोपी जेई सुरेश चंद्र ने शिकायतकर्ता से गांव छतर में निर्माणाधीन ढाबे में बिजली के नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन लगाने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोपी सुरेश चंद्र द्वारा जय भगवान के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसे लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Read Also

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button