CHANDIGARHHARYANAPUNJAB

Lok Sabha Election: इस दिनांक को होंगे चुनाव, हुआ ऐलान

Punjab Media

लोकसभा चुनाव:वोटिंग 7 फेज में, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को, आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग ने आज 16 मार्च को Lok Sabha Election के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

आंध्र प्रदेश में वोटिंग 13 मई को होगी। ओडिशा में 7, 13, 25 मई और एक जून को वोटिंग होगी। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

राजीव कुमार ने बताया कि पुरुष वोटरों की संख्या 49.7 करोड़, महिला वोटरों की संख्या 47.1 करोड़ और पहली बार के वोटर 1.8 करोड़ हैं। उन्होंने बताया कि 85 से अधिक उम्र के वोटर्स 82 लाख हैं और 18 से 19 साल की महिला वोटर्स की संख्या 85.3 लाख है। 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं।

गुजरात की 5, यूपी की 4, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। यहां उस क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही नोटिफिकेशन जारी होगा और वोटिंग होगी। सभी राज्यों में काउंटिंग लोकसभा चुनावों की काउंटिंग के साथ 4 जून को होगी।

7 चरणों में होंगे Lok Sabha Election, 19 अप्रैल से वोटिंग, 4 जून को नतीजे

  • पहला चरण- 19 अप्रैल (102 सीटें)
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल (89 सीटें)
  • तीसरा चरण- 7 मई (94 सीटें)
  • चौथा चरण- 13 मई (96 सीटें)
  • पाचवां चरण – 20 मई (49 सीटें)
  • छठा चरण- 25 मई (57 सीटें)
  • सातवां चरण – 1 जून (57 सीटें)

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE

Read Also:
फ्लेबोटोमी में बनाएं अपना करियर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button