सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पूरी दुनिया में ठप्प हो चुका है। यूजर्स लगातार परेशान हो रहे हैं। मेटा प्लेटफॉर्म के फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अचानक काम करना बंद कर दिया है। इसे लेकर लाखों यूजर्स ने रिपोर्ट की है।
Facebook का Login सेशन अचानक बंद हो गया। इसके बाद यूजर्स ने काफी परेशान दिख. यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Instagram के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं. हालांकि अब फेसबुक का सर्वर चालू हो गया है।
DNS में होती रहती दुर्घटनाएं | Facebook
- डीएनएस में होने वाली दुर्घटनाएं काफी आम हैं।
- सोमवार को फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम के साथ भी ऐसा ही हुआ।
- हालांकि इसके तकनीकी कारण हो सकते हैं।
- यह क्सर configuration समस्याओं से संबंधित होते हैं, और हल करने के लिए अपेक्षाकृत सरल हो सकते हैं।
- हालांकि इस मामले में कुछ ज्यादा ही गंभीर नजर आ रहा है।
‘एक्स’ ने कसा व्यंग | Facebook
- फेसबुक के सर्वर डाउन होने के बीच एक्स ने यूजर्स के मजे लिए।
- एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
- जिसमें लिखा है कि हम जानते हैं की आप यहां क्यों हैं?
- वहीं दूसरे पोस्ट में एक्स ने लिखा की आप ये पोस्ट पढ़ पा रहे हैं इसका मतलब है हमारा सर्वर चल रहा है।
56 फीसदी यूजर्स को Instagram एप के साथ दिक्कत
पिछले महीने की शुरुआत में ही Instagram डाउन हुआ था। उस दौरान 56 फीसदी यूजर्स को Instagram एप के साथ दिक्कत हुई थी, जबकि 23 फीसदी यूजर्स को लॉगिन में परेशानी हो रही है। 21 फीसदी यूजर्स ने सर्वर एरर की शिकायत की थी। इंस्टाग्राम के अलावा कई फेसबुक यूजर्स ने भी आउटेज की शिकायत की थी। फेसबुक यूजर्स की टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं हो रही थी।
यह भी पढ़ें
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




