पैकेट बंद चीजों में प्रतिवर्ष 8 प्रतिशत लोगों में बढ़ रही बीमारी | Junk Food
- Junk Food में फाइबर न के बराबर, शरीर में बढ़ाता है शुगर लेवल
आजकल Junk Food का खानपान काफी हद तक बढ़ गया है, इसकी जितनी पॉपुलरिटी होती है उतने नुकसान भी हैं। इस बारे में डॉ. गुरप्रीत सिंह डीवाईएमएस बताते हैं कि अधिकतर बच्चों को जंकफूड काफी ज्यादा पसंद होता है। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी कम होती है, लेकिन इसके स्वाद की वजह से कई लोग इसे काफी ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इस प्रकार के खानों में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। साथ ही इसमें पोषक तत्व बिल्कुल भी नहीं होते। ऐसे में काफी ज्यादा जंक फूड का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होने की संभावना काफी ज्यादा है।
किन्हें कहते हैं Junk Food
जंक फूड उस खाने को कहा जाता है जिसमें अधिक मात्रा में खराब पोषण वाली चीजें, ट्रांस वसा, चीनी, सोडियम इत्यादि तरह के रसायन पाए जाते हैं। आमतौर पर जंक फूड को स्वादिष्ट, आकर्षित, बनाने के लिए उसमें कई खाद्य पदार्थों और रंगों को जोड़ा जाता है। लेकिन ये सब चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं।
बीमारियां बढ़ा रहे फास्ट फूड
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की टेस्टिंग लैब में किए गए रिसर्च में पाया गया है कि भारत में एफएसएसएआई के मानकों की तुलना में पैकेज्ड फूड आइटम में फैट, तेल और नमक की मात्रा अधिक है। रिसर्च में चिप्स, नमकीन, बर्गर, स्प्रिंग रोल, पिज्जा सहित कुल 33 जंक फूड को शामिल किया गया जिसे लोग अधिक पसंद करते हैं। फास्ट फूड के सेवन से प्रतिवर्ष 8 प्रतिशत लोगों में बीमारी बढ़ रही हैं।
हार्ट की परेशानी | Junk Food
जंक फूड कार्बोहाइड्रेट से भरे होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है। जब डाइजेस्टिव सिस्टम इन खाद्य पदार्थ को शरीर को लाभ पहुंचाने के लिए तोड़ता है तो कार्बोहाइड्रेट रक्त प्रवाह में ग्लूकोज के रूप में निकल जाते हैं, जिससे ब्लड में शुगर बढ़ जाता है, इसी वजह से इंसुलिन भी बढ़ता है। शुगर के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक है।
असंतुलित शुगर लेवल: | Junk Food
- अधिकतर जंक फूड में शुगर या फैट की मात्रा अधिक होती है।
- अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन प्रत्येक पुरूष को शुगर की कैलोरी या 6 चम्मच चीनी व महिला में 150 कैलोरी या 9 चम्मच चीनी का सेवन प्रतिदिन करने की सलाह देता है।
- ऐसे में केवल कोल्ड ड्रिंक में ही 9 चम्मच से अधिक चीनी होती है।
- साथ 140 कैलोरी, 39 ग्राम चीनी और पोषक तत्व कोई नहीं।
- वहीं पिज्जा के आटे, कुकीज में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है।
- जिससे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
ब्रीदिंग समस्या:
- जंक फूड में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी वजन बढ़ाने का प्रमुख कारण हो सकती है।
- साथ ही मोटापा बढ़ने का यह प्रमुख कारण है।
- मोटापा बढ़ते ही सांस की समस्या और अस्थमा को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है।
- जिसका परिणाम आपको सीढ़ियों के चढ़ने, वर्कआउट करने, वॉक करने पर नजर आने लगेगा।
कैसे पहुँचाता है हमारे शरीर को नुकसान:
- पैकेटों में सामान को लंबे वक्त के लिए प्रिजर्व करके रखा जाता है।
- इसके लिए कई ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारी हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं।
- चिप्स, कुकीज, कुरकुरे जैसे पैकेट बंद चीजों में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
- जो कई रोगों का कारण बनता है।
- नूडल्स, चाउमीन, पास्ता जैसी चाइनीज डिशेज में मैदा होता है।
- ये आंतों को नुकसान पहुंचाता है।
- साथ ही ऐसे खाने से हार्ट प्रॉब्लम्स होने लगती है।
- बर्गर पिज्जा हाई कैलोरी वाले फूड हैं, और इनमें मैदे का इस्तेमाल भी होता है, इसलिए इन्हें ज्यादा खाने से बचना चाहिए।
- सॉस और मियोनी तो आजकल हर डिश में इस्तेमाल की जाती हैं, पर इनसे बहुत जल्दी कोलेस्ट्ऱॉल बढ़ता है।
यह भी पढ़ें
थोड़ा सा चलने पर सांस फूले तो हो जाएं सावधान
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




