डॉक्टरों के मुताबिक जिस व्यक्ति को पसीना आता है, वह पसीना न आने वालों के मुकाबले अधिक स्वस्थ माना जाता है। दरअसल पसीने के जरिए शरीर से अतिरिक्त गर्मी निकलती रहती है। साथ ही बॉडी के टॉक्सिन भी पसीने के साथ बाहर आते हैं। वैसे तो पसीना आना अच्छा है, लेकिन यह तब समस्या साबित होता है, जब उसकी Smell बदबू लोगों को परेशान करे।
पसीने की बदबू से कैसे निपटें:
- जब भी कहीं से आएं, जूते उतारकर उनके अंदर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें।
- सोडा जूते में मौजूद नमी को सोख लेगा और उसकी बदबू भी दूर करेगा।
- नमी वाली जगह में बैक्टीरिया पनपने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है।
- पैरों को सूखा रखने की कोशिश करें। यदि जरूरी न हो तो जूते न पहनें।
- पैरों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मोजे हर दिन बदलें।
- दिन भर में दो से तीन बार पैर धोएं।
- मोजे पहनने के पहले ध्यान दें कि पैर अच्छी तरह सूख गए हो।
- गैर-जरूरी चप्पल या जूते न पहनें।
- जब आप नंगे पैर चलते हैं, तो हवा के संपर्क में आने से फंगस खत्म होते हैं।
- पैरों में पसीने की समस्या होती है, तो कॉटन के मोजे पहनें।
- यह पसीना और जूते की नमी सोखते हुए पैरों को पसीने से मुक्त रखता है।
- गर्मियों में खासतौर पर प्लास्टिक से बने फुटवियर पहनने से बचें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




