
गर्मियां Summer आते ही सबका मन करता है जो खाएं, ठंडा खाएं, जो कुछ पिएं, ठंडा पिएं जिसको पीने से प्यास भी बुझे और अन्दर ठंडक भी मिले। आइए देखें क्या पिएं जिससे ठंडक भी मिले और स्वास्थ्य भी ठीक रहे।
लस्सी:-
- दही की लस्सी उत्तरी भारत का सबसे प्रिय पेय है।
- विशेषकर पंजाब में इसे लोग नियमित रूप से पीते हैं।
- दही की लस्सी बाजार में भी आसानी से मिल जाती है और घर में बनाना भी बहुत आसान है।
लस्सी को आप अपने मन पसंद तरीकों से बना सकते हैं जैसे छाछ, नमकीन लस्सी, मीठी लस्सी, आम वाली लस्सी, रूहअफजा लस्सी और जीरा लस्सी, घर आए मेहमान को लस्सी पिला कर उसका मन जीत सकते हैं और गर्मी से राहत भी दिला सकते हैं।
नारियल पानी:-
- नारियल पानी (डाब) गर्मियों में उत्तम पेय है जो शरीर को स्फूर्ति और ठंडक देता है।
- गर्मियों में शरीर से निकलने वाले पसीने से जल और लवणों की कमी हो जाती है
- जिसे नारियल पानी पीने से दूर किया जा सकता है।
पन्ना:-
- पन्ना कच्चे आम से बनता है जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
- पन्ना घर में भी थोड़ी सी मेहनत कर बनाया जा सकता है
- बाजार से लाकर भी इसके सेवन का आनन्द उठाया जा सकता हैं।
- पन्ना गर्मी की लू से बचा कर रखता है।
- नींबू पानी (शिकंजी) नींबू पानी बनाना सबसे सरल तरीका है।
चाहें तो नींबू पानी थोड़े से नमक के साथ ले सकते हैं, चाहें तो चीनी और रूह अफजा के साथ। नींबू पानी शरीर को गर्मी की तपिश से बचाता है और विटामिन सी भी देता है। नींबू पानी में थोड़ी पुदीने की पत्तियां और भुना जीरा डाल देने से नमकीन शिकजंवी का स्वाद ही कुछ और होता है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




