CHANDIGARHHARYANAPUNJAB

Google Chrome यूज करने वाले रहें अलर्ट

Punjab Media

केंद्र सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पांस टीम यानी सीईआरटी-इन की ओर से एक अलर्ट जारी किया गया है, जो Google Chrome यूजर्स के लिए है। अगर आप भी कंप्यूटर या मोबाइल फोन में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि गूगल क्रोम ब्राउजर में कई तरह की खामियां देखने को मिली हैं, जिसकी मदद से हैकर्स आपके फोन, टैबलेट और कंप्यूटर में सेंधमारी कर सकते हैं।

हो सकता है बैंकिंग फ्रॉड

रिपोर्ट की मानें, तो गूगल क्रोम की खामियों की वजह से हैकर्स आपके लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल में मनमाने कोड जनरेट कर सकते हैं। साधारण शब्दों में कहें, तो आपके मोबाइल में मौजूद गूगल क्रोम की कमजोरी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके मोबाइल डेटा तक पहुंच हासिल कर सकते हैं। कहने का मतलब है कि संवेदनशील डेटा की मदद से फाइनेंशियल डिटेल चोरी करके बैंकिंग फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

क्या करना होगा

  • सबसे पहले कंप्यूटर या पीसी पर गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करना होगा।
  • इसके लिए आपको गूगल क्रोम ओपन करना होगा।
  • उसके टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए थ्री डॉट पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको मेन्यू से हेल्प आॅप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर सबमेन्यू से अबाउट गुगल क्रोम आॅप्सन को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर गूगल क्रोम आॅटोमेटिकली अपडेट चेक करना होगा।
  • अगर कोई अपडेट होगा तो अपडेट अपने आप शुरू हो जाएगा।
  • इसके बाद गूगल क्रोम के नए वर्जन को रिलॉन्च करें।
  • गूगल क्रोम का इस्तेमाल स्मार्टफोन में करते हैं, तो आपको गूगल क्रोम ब्राउजर अपडेट करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करना होगा।

किन डिवाइस को है खतरा

रिपोर्ट की मानें, तो गूगल क्रोम की खामियों का सबसे ज्यादा असर विंडोज और मैक के 124.0.6357.78/.79 के पहले के गूगल क्रोम वर्जन और लाइनेक्स का 124.0.6367.78 से पहले के क्रोम वर्जन पर देखा जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button