HARYANA

दूध के कैंटर और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत

Punjab Media

  • गांव चुलियाणा मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा

चंडीगढ़। नेशनल हाइवे नंबर 9 पर चुलियाना मोड़ के पास ट्रक व दूध के कैंटर की आमने सामने भीषण टक्कर होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और हाईड्रा की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। मृतकों की पहचान ट्रक चालक भिवानी निवासी अमित और कैंटर चालक राजस्थान निवासी नंदू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गाँव कालौद जिला भिवानी निवासी राजेश ने बताया कि वह ट्रक चालक गांव सरल निवासी अमित के साथ टावर के पाइप सिंकदराबाद से लेकर नोंख राजस्थान के लिए जा रहे थे और शनिवार अलसुबह जैसे ही नेशनल हाइवे नंबर नौ पर गांव चुलियाना मोड के पास पहुंचे तभी सामने एक दूध के कैंटर चालक ने बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आया और डिवाइडर के ऊपर से उतर कर रांग साइड में आकर ट्रक में सीधी टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। Road Accident

हाईड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग कर निकाले शव

घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हाईड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग कर चालकों के शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। सूचना मिलने पर ट्रक चालक के परिजन भी पीजीआई पहुंचे और इस बारे में पता किया। राजेश ने पुलिस को बताया कि मृतक अमित अविवाहित था और वह ट्रक पर बतौर चालक की नौकरी करता था। पुलिस ने इस संबंध में राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button