
चंडीगढ़। परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में बिना नम्बर के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा कोई भी वाहन पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निदेश दिए कि कोई भी सरकारी बस किसी भी ढ़ाबे पर खड़ी न मिले।
विज आज यहां परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहें थे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि सभी महाप्रबंधक (जीएम) प्रतिदिन बस स्टैंड चैक करें और प्रदेश में बिना परमिट के चलने वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बसो के आने-जाने, समय इत्यादि की व्यवस्था को लेकर हर तरह से निगरानी की जाए।
प्रदेश में बिना परमिट के चलने वाहनों पर होगी सख्त कार्यवाही
विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बस स्टैडों पर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, लाईटे तथा पंखो सहित मेंटीनेस के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही वहां पर खाने-पीने की वस्तुओ को प्रति दिन चेक करवाया जाए।
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिस प्रकार से रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए कैंटिन बनाई हुई है इसी तर्ज पर प्रदेश के बस स्टैडों पर कैंटिन बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाए। उन्होंने यह भी निदेश दिए है कि प्रदेश की हर सड़क पर स्पीड बोर्ड लगे होने चाहिए कि किस सड़क की कितनी स्पीड है और साथ ही दुर्घटना होने वाले स्थानों को चिन्हित किया जाए। विज ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सैलरी समय पर मिले। इसके साथ ही विभाग में किसी भी कर्मचारी व अधिकारी की पदोन्नती नहीं रूकनी चाहिए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




