HARYANA

हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार का शोर

Punjab Media

1028 प्रत्याशी मैदान में, 5 अक्तूबर को वोटिंग और 8 को होगी मतगणना

चंडीगढ़। Haryana Vidhansabha Election 2024 के लिए वीरवार सायं छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब पांच अक्टूबर को मतदान समाप्त होने तक किसी भी प्रत्याशी को सार्वजनिक रैली की इजाजत नहीं होगी। हालांकि अब प्रत्याशी और उनके समर्थक सिर्फ डोर-टू-डोर अभियान चला सकते हैं। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। इस चुनाव में कुल 1028 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रचार में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी।

90 सीटों वाले हरियाणा में सियासी महाभारत

90 सीटों वाले हरियाणा में सियासी महाभारत में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई स्टार प्रचारक चुनावी रैलियां कर मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस बार हरियाणा चुनाव में 30 सीटों त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिनमें हिसार, गुड़गांव, गन्नौर, गोहाना, कलायत, पूंडरी, रेवाड़ी, महम, बरोदा, अम्बाला कैंट, पानीपत ग्रामीण व पानीपत शहरी आदि सीटें शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button