
चंडीगढ़। हरियाणा में जारी विधानसभा चुनाव की जंग में कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा को लेकर सैलाब जारी है। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सैलजा के भाजपा में लाने के लिए मना रही थी। किरण ने इसके सार्वजनिक ना करने की बात कहकर हुड्डा पिता-पुत्र पर जमकर निशाना साधा। Haryana Vidhan Sabha Election 2024 यही नहीं किरण ने बापू बेटा के बहिष्कार करने की बड़ी मांग भी कर डाली है। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं। पर विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे व उसके बाद कुमारी सैलजा की नाराजगी जगजाहिर है। पूर्व सीएम व केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल ने तो सैलजा तो भाजपा में आने का निमंत्रण तक दे डाला।
इसके बाद चचार्एं चली की किरण चौधरी जो कांग्रेस में रहते सेलजा के साथ रहकर काम करती थी, वो सैलजा को मना कर भाजपा में लाने के प्रयास कर रही हैं। किरण इसको लेकर भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह, जेपी नड्ढÞा व राजनाथ से लगातार संपर्क में थी। इसके लिए किरण अपनी बेटी का चुनाव प्रचार छोड़ तीन चार दिन दिल्ली व चंडीगढ़ में डटी रही। अब भिवानी पहुँचने पर किरण चौधरी ने सारी बातों का खुलासा तो नहीं किया पर सैलजा को भाजपा में लाने के प्रयासों के संकेत जरूर दिए।
महिला होने के नाते सैलजा के खिलाफ
हुई टिप्पणियों से मुझे शर्म आई

किरण चौधरी ने कुमारी सैलजा की नाराजगी पर कहा कि सैलजा को लेकर जो टिप्पणी की गई। महिला होने के नाते मुझे बहुत शर्म आई। उन्होंने आरोप लगाया कि बापू बेटा कांग्रेस के हर कद्दावर नेता का काम तमाम करने में लगे हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही किया था। पर मैं तो इन्हें मुंह तोड़ जवाब देती थी। किरण चौधरी ने कहा कि ये (बापू बेटा) दलित ही नहीं, महिला विरोधी हैं। सभी को मिलकर इनका बहिष्कार करना चाहिए। सैलजा को मना कर भाजपा में लाने के सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि चचार्एं चलती रहती हैं। मेरे सेलजा के साथ बहुत अच्छे संबंध है। हमने मिलकर कांग्रेस में काम किया, पर हुड्डा सारे सिस्टम को कैप्चर कर गए। हरियाणा में हुड्डा ने उभरती हुई कांग्रेस को खत्म कर दिया।
रणदीप व सेलजा को अलग थलग कर साइड में बैठा दिया। अभी भी सेलजा को मनाने के प्रयास पर किरण चौधरी ने कहा कि सभी बातें सार्वजनिक नहीं कर सकते। इससे पहले किरण ने हरियाणा में चुनाव प्रचार व माहौल को लेकर कहा कि टिकट बंटवारे में बापू बेटा ने अपनों के साथ ही वादाखिलाफी की। जिसके चलते इन्हीं के नेता निर्दलीय खड़े हो गए। किरण ने कहा कि ये सत्ता हथियाने के चक्कर में हैं। इनके विधानसभा प्रत्याशी खुले आम नौकरियों में पर्ची व खर्ची चलाने की बातें करते हैं। मतलब इन्हें मौका मिला तो खुले आम भ्रष्टाचार करेंगे। किरण ने कहा कि ये वहीं हैं जिन्होंने किसानों की जमीनें सस्ते दामों में हड़प कर बिल्डरों को महंगे दामों में देकर मोटा मुनाफा कमाया था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




