HARYANA

गुरुग्राम में गत्ता गोदाम में लगी भयंकर आग

Punjab Media

सेक्टर-21 रिहायशी क्षेत्र में बना है गत्ता गोदाम

चंडीगढ़। यहां सेक्टर-21 में बने एक गत्ता गोदाम में लगी आग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग भय के चलते अपने घरों से भी बाहर निकल गए। आग से क्षेत्र में धुआं फैल गया। दूर-दूर तक आग की लपटें देखी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक के बाद एक 25 गाड़ियां पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-21 रिहायशी क्षेत्र में एक गत्ता गोदाम बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके इस क्षेत्र में कई ऐसे अवैध गोदाम बने हुए हैं। कोई सुरक्षा व्यवस्था यहां पर नहीं है। लोग डर के साये में रहते हैं। यहां बने गत्ता गोदाम में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। गत्ता होने के कारण आग फैलती ही जा रही थी।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची

  • आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
  • जब तक विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची, आग बहुत अधिक बढ़ गई थी।
  • दूर-दूर तक आग की लपटें नजर आ रही थी।
  • क्षेत्र में फैले धुएं के कारण लोगों को भी परेशानी हो रही थी।
  • लोग डर के चलते अपने घरों से बाहर निकल गए।
  • आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया।
  • दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
  • एक के बाद एक यहां दमकल विभाग की गाड़ियां पानी लेकर पहुंची।
  • घंटों तक संघर्ष करते हुए दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
  • 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
  • क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां बने अवैध गोदाम पर कार्रवाई की जाएगी।
  • उनके मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button