Site icon Punjab Media

गुरुग्राम में गत्ता गोदाम में लगी भयंकर आग

Fire
Punjab Media

सेक्टर-21 रिहायशी क्षेत्र में बना है गत्ता गोदाम

चंडीगढ़। यहां सेक्टर-21 में बने एक गत्ता गोदाम में लगी आग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग भय के चलते अपने घरों से भी बाहर निकल गए। आग से क्षेत्र में धुआं फैल गया। दूर-दूर तक आग की लपटें देखी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक के बाद एक 25 गाड़ियां पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-21 रिहायशी क्षेत्र में एक गत्ता गोदाम बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके इस क्षेत्र में कई ऐसे अवैध गोदाम बने हुए हैं। कोई सुरक्षा व्यवस्था यहां पर नहीं है। लोग डर के साये में रहते हैं। यहां बने गत्ता गोदाम में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। गत्ता होने के कारण आग फैलती ही जा रही थी।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version