रा.व.मा.वि.भावड़-1 सोनीपत के परीक्षा केंद्र से लीक हुआ पेपर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को आयोजित हुई 12चीं कक्षा की हिंदी एवं डीएलएड की परीक्षा में कुछ केन्द्रों पर अनुचित साधन के 28 मामले दर्ज हुए।
बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव ने बताया कि परीक्षा केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावड़-1 सोनीपत से हिन्दी विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने की सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए बोर्ड द्वारा गठित नियंत्रण कक्ष रोहतक से संचालित एसटीएफ -2 उड़नदस्ते को मौके पर भेज कर कार्रवाही करने के निर्देश दिए गए। एसटीएफ-2 द्वारा जांच करने पर पता चला कि परीक्षा केन्द्र से एक परीक्षार्थी द्वारा पेपर को वायरल किया गया है।
ड्यूटी में कौताही बरतने पर स्टाफ को किया रिलीव, दर्ज करवाई एफआईआर
एस.टी.एफ.-2 द्वारा तुरन्त प्रभाव से इस केन्द्र पर संचालित हुई परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण बुधवार की हिन्दी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त संबन्धित परीक्षार्थी, केन्द्र अधीक्षक, उप-केन्द्र अधीक्षक, आॅब्जर्वरज व पर्यवेक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई।
केन्द्र में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पूरे स्टाफ को तुरन्त प्रभाव से परीक्षा ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी को तुरन्त प्रभाव से आगामी परीक्षाओं के लिए केन्द्र पर नए स्टाफ की व्यवस्था करने बारे निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि नकल पर अकुंश लगाने के गठित किए गए उड़ऩदस्तों द्वारा नकल के 27 मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर में बुधवार को संचालित हुई 1108 परीक्षा केन्द्रों पर 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा के 2 लाख 11 हजार 441 परीक्षार्थी एवं डीएलएड के 2 हजार 318 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें




