
चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव हो गया है। कांग्रेस ने चुनाव की देखरेख के लिए शनिवार को कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए। पार्टी ने अजय माकन, अशोक गहलोत और प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया है। अजय माकन राज्यसभा के सदस्य हैं। वह दिल्ली के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान में राज्य में विधायक हैं। वहीं प्रताप सिंह बाजवा वर्तमान में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए 5 अक्टूबर को प्रदेश की सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो चुका है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि अंतत: कितने उम्मीदवार मैदान में बचते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तपिश चरम पर है। एक तरफ भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (आप) भी राज्य में अपनी जमीन तलाश रही है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




