इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड 2024 में नाम दर्ज
जीवन लक्ष्य पाने को, धुन हो शीश सवार, फिर देखे जिस ओर तू, खुले सफलता के द्वार, इन कविताओं को चरितार्थ कर दिखाया है कि फतेहाबाद के प्रमुख फिजिक्स टीचर पुनीत नारंग ने। गांव भोड़िया खेड़ा निवासी पुनीत नारंग पुत्र रतन लाल नारंग का नाम इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड 2024 में दर्ज किया गया है।
उन्हें यह उपलब्धि वर्ष 2019 से 2022 तक लगातार 7 बार नेट यानि नेशनल एलीजिबिलिटी टेस्ट पास करने पर प्राप्त हुआ है। पुनीत नारंग को मिली इस सफलता से शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है और फतेहाबाद के शिक्षाविदें, गांव भोड़ियाखेड़ा के सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर पुनीत नारंग को बधाई दी।
फिजिक्स टीचर के तौर पर शहर के नामी शिक्षण संस्थानों में दे चुके सेवाएं
बता दें कि नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए लाखों विद्यार्थी हर बार प्रयास करते हैं। यह परीक्षा कॉलेज/यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रोफेसर लगने के लिए बेहद जरूरी है। पुनीत नारंग ने यह परीक्षा 1-2 बार नहीं, लगातार 7 पास पास की है। उनकी इसी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया है।
इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड 2024 में नाम दर्ज होने पर पुनीत व उनके परिवार में खुशी की लहर है। पुनीत नारंग अपने प्रयासों से फतेहाबाद में शिक्षा को एक अलग मुकाम पर ले जा रहे हैं। इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर पुनीत नारंग ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरूजनों और माता-पिता को दिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें




