HARYANA

एग्जिट पोल कर लेकर यह क्या बोल गए भूपेंद्र हुड्डा, कर डाली ऐसी टिप्पणी

Punjab Media

  • एग्जिट पोल से खुश नजर आए हुड्डा, बोले पहले ही बता दिया था बन रही है कांग्रेस की सरकार

रोहतक। हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान के बाद कांग्रेस की सरकार बनने के एग्जिट पोल से पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा काफी खुश नजर आए। रविवार को डीपार्क स्थित आवास पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रदेश की जनता का मतदान में भाग लेने पर धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि हमने एग्जिट पोल से पहले ही बता दिया था प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है, दस साल तक भाजपा ने प्रदेशवासियों के लिए कोई काम नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सिर्फ मेरिट और पेपर के आधार ही दो लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। साथ ही कांग्रेस पेपर लीक और भर्ती माफिया का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम पद का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा: हुड्डा

मुख्यमंत्री बनने के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ही इस बारे में निर्णय करेगा। इससे पहले हड़ताल पर बैठे राइस मिलर्स एवम डीलर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल हुड्डा से मिलने पहुंचा। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी मांगों का समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल उन्हें किसानों की परेशानी देखते हुए किसान हित के मद्देनजर फैसला लेना चाहिए, क्योंकि किसान लगातार धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं और खरीद नहीं होने के चलते वह परेशान है। राइस मिलर्स ने कहा कि वो जल्द ही मीटिंग करके इस बारे में फैसला लेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button