आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे, मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
- पुलिस जांच में लगी हुई है कि आखिर यह फायरिंग क्यों करवाई गई है।
- मुंबई पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया हुआ है।
- पुलिस का कहाना है कि भले ही लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, लेकिन उनका गैंग बाहर है और गोल्डी बराड़ भी बाहर है।
- ऐसे में पुलिस का मानना है कि इसी गैंग ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करवाई है।
- इस मामले के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेता की सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी।
Read Also:
पैसे की बचत करें भविष्य को सुरक्षित करें
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




