CHANDIGARH

चंडीगढ़ में 2 क्लबों के बाहर फैंके बम, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Punjab Media

चंडीगढ़। मंगलवार अल सुबह सेक्टर-26 स्थित सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर बम धमाके हुए। धमाकों के चलते क्लब के बाहर लगे शीशे टूट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में धमाके की वजह प्रोटेक्शन मनी न देना बताया। बताया जा रहा है कि नकाबपोश आरोपी सेक्टर-26 थाने के आगे से होकर आए थे। आरोपियों ने स्लिप रोड पर बाइक खड़ी की। पहले उन्होंने सेविले बार एंड लाउंज के बाहर देसी बम फेंका। इसके बाद वे डि’ओरा क्लब के बाहर बम फेंकने पहुंचे। इन दोनों क्लबों के बीच करीब 30 मीटर की दूरी है। जिस समय धमाके हुए, उस समय क्लब बंद थे। Chandigarh News

इस कारण धमाकों से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया था। मौके पर केवल सिक्योरिटी गार्ड था। उसने ही पुलिस को सूचना दी थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से सैंपल लिए गए हैं। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि बम फेंकने वाले युवक बाइक पर आए थे। बताया जा रहा है कि वारदात में जो बम इस्तेमाल हुए हैं, उनमें कील और ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ था।

मौके पर इससे जुड़ी हुई चीजें भी बरामद हुर्इं। पुलिस मानकर चल रही है कि देसी बम (सुतली बम) फोड़े गए हैं। पुलिस एक्सटॉर्शन एंगल पर भी जांच कर रही है। डीएसपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे हमें नियंत्रण कक्ष पर सूचना मिली थी। हमारे जांच अधिकारी मौके पर गए। एसएसपी कंवरदीप कौर ने आॅपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट सेल और अन्य थाना पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। शहर में क्लब संचालकों को कई बार रंगदारी की कॉल आ चुकी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं रंगदारी को लेकर तो अटैक नहीं किया गया, या इसमें किसी गैंगस्टर का हाथ तो नहीं है।

3 दिसंबर को चंडीगढ़ आएंगे पीएम

3 दिसंबर को ही चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम है। इसके चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालांकि, इस घटना ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में पीएम की सुरक्षा टीम भी चंडीगढ़ आ सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button