CHANDIGARHHARYANA

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी

Punjab Media

  • 42% रिटायर हुए जवानों को मिलेगी सरकारी नौकरी

नई दिल्ली। सेना में Agniveers की तैयारी कर रहे है लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अभी तक रिटायर होने के बाद उनके भविष्य का कोई ठिकाना नहीं था। लेकिन अब सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। करीब 42 फीसदी रिटायर हुए अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल 1 लाख अग्निवीरों में से 25 फीसदी को सेना में परमानेंट नियुक्ति दिया जाता है। 75 फीसदी बाहर हो जाएंगे।

इन 75 फीसदी में से 42 फीसदी को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नौकरी पर रखा जाएगा। अग्निवीरों का पहला लॉट साल 2026-27 में रिटायर होने वाला है। इनमें 25 फीसदी को वहीं सेना में परमानेंट नियुक्ति होगी। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बताया कि 25 फीसदी से ज्यादा अग्निवीरों ने भारतीय वायु सेना (कअऋ) में शामिल करने की इच्छा जताई थी। इधर सरकारी सूत्रों का कहना है कि रिटायर हुए सभी अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरूआत 42 फीसदी से हो रही है। कहने का मतलब ये हुआ कि आने वाले दिनों में सभी रिटायर हुए अगिनवीरों को सरकारी नौकरी मिलेगी।

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी एकमुश्त रकम | Agniveers

जिन अग्निवीरों को परमानेंट आर्मी में नियुक्ति मिलेगी, उन्हें भी रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त रकम मिलेगी। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। रिटायरमेंट के बाद जिस विभाग में अग्निवीरों को दोबारा सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्हें वहां के नियमों के मुताबिक ही वेतन और सभी तरह के भत्तों का फायदा मिलेगा। डेडिकेटेड यूनिट तय करेगी किसे-कहां नियुक्त करना है। सूत्रों का कहना है हर मंत्रालय में एक डेडिकेटेड यूनिट (तीन या अधिक) बनाने का प्रस्ताव है, जो यह देखेगी कि रिटायर हुए अग्निवीरों में किन्हें, किस डिपार्टमेंट और यूनिट में रखा जा सकता है। इसके लिए सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों की शैक्षणिक और अन्य योग्यताओं का आकलन भी किया जाएगा। केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों से भी कहा जाएगा कि वो अधिक से अधिक रिटायर हुए अग्निवीरों को नौकरी दें।

हरियाणा में अग्निवीरों को आरक्षण | Agniveers

इधर हरियाणा में विधान सभा चुनाव के दौरान राज्य के सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की सरकारी भर्तियों में अग्निवीर को आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो युवा भारतीय सेना में अग्निवीर रह चुके हैं, उन्हें हरियाणा में सरकारी नौकरी में 10 फीसदी तक आरक्षण का फायदा दिया जाएगा। राज्य सरकार की ग्रुप सी भर्ती में 5 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, माइनिंग गार्ड भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, जेल वॉर्डन, एसपीओ जैसी नौकरियों में अग्निवीर को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button