PUNJAB

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाया माहौल

Punjab Media

  • आप नेता के सीने में लगी गोली | Panchayat Elections
  • अस्पताल में भर्ती, शिरोमणि अकाली दल पर लगा आरोप

चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक फायरिंग की वारदात सामने आई। यहां के ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत आॅफिसर के दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर गोलियां चल गईं। इस दौरान आप के सरपंच उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ के सीने पर गोली लगी है। Panchayat Elections

उसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर डीएमसी रेफर किया गया है। कैंडिडेट की हालत नाजुक बताई जा रही है। आप नेताओं का आरोप है कि रअऊ नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है। इस हमले की आम आदमी पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लोकतंत्र में इस हिंसा को कई जगह नहीं है। जलालाबाद में हमारे सरपंच उम्मीदवार के सीने में गोली मार दी गई है। सरपंच प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

अकाली नेता पर लगा आरोप | Panchayat Elections

जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने दावा किया कि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान ने पार्टी नेता पर गोली चलाई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पूर्व सांसद जोरा सिंह मान के बेटे मान बीडीपीओ कार्यालय में एक स्कूल से जुड़ी फाइल के बारे में पूछताछ करने गए थे, लेकिन उन्हें मदद देने से मना कर दिया गया।

मना करने के बाद कार्यालय के बाहर तनाव बढ़ गया। जिसके कारण मान और बराड़ के बीच काफी कहासुनी हो गई। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद भी मामला नहीं थमा, और फायरिंग शुरू हो गई। फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button