HARYANA

युवक का अर्द्धजला शव मिलने से फैली सनसनी

Punjab Media

रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक युवक का अर्द्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस व डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन कर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे के करीब लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे एक रास्ते पर झाड़ियों में शव पड़ा देखा। वह आधा जला हुआ था। शव जिस रास्ते पर मिला है, वह शहर के एक बड़े प्राइवेट स्कूल की ओर जाता है। रात के समय यह इलाका पूरी तरह से सुनसान रहता है।

जली हालत में शव पड़ा होने की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो वारदात स्थल सरसा सिविल लाइन थाना का मिला। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को इसके बारे में बताया गया। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी जगत सिंह भी इस बीच यहां पहुंचे और मौके का मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी ली।

फिलहाल माना यही जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए इस सुनसान रास्ते पर डालकर आग लगा दी गई। पुलिस अन्य पहलुओं के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि मर्डर के बाद शव को कचरे में जलाया गया, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सकें।

मृतक की शिनाख्त सोनू (22) के रूप में की गई है, जोकि सीडीएलयू में कार्यरत बताया जाता है। मृतक के ताऊ सुभाष निवासी गांव कुस्सर ने बताया कि उसके छोटे भाई का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। सोनू को बचपन से उन्होंने ही पाला। वह सीडीएलयू में काम करता था। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button