HARYANA

घर का इकलौता चिराग हारा जिंदगी की जंग

Punjab Media

11 दिन में चौथी नशे से मौत!

हिसार महानगर नशे की गिरफ्त में है। जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। बीते 11 दिनों में नशे की वजह से चौथी मौत हुई। 24 वर्षीय मुकेश चार दिन से अस्पताल में चल रही जिंदगी और मौत की जंग हार गया। तीन बहनों का इकलौता भाई मुकेश नशे का आदी था। उनके पिता का पहले देहांत हो गया था।

उनकी माता सातरोड के पास एक फैक्टरी में काम करती है। फैक्टरी के क्वार्टर में ही वह परिवार के साथ रहता था। नशे की लत के कारण तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे चार दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button