
- 15 अक्टूबर को होगा शपथग्रहण समारोह, पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत
चंडीगढ़। हरियाणा की जनता ने नए सीएम के तौर पर नायब सैनी पर ही विश्वास जताया है। Cm of Haryana अब नायब सैनी 15 अक्टूबर को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और इखढ के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे।
- सीएम के साथ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
- प्रदेश में 8 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों में इखढ ने 48 सीटें जीती हैं।
- भाजपा पहले ही नायब सैनी को उट चेहरा घोषित कर चुकी थी।
- चुनाव भी उनकी ही अगुआई में लड़ा गया।
सीएम नायब सैनी दिल्ली दौरे पर | Cm of Haryana
चुनाव में जीत के बाद बुधवार को कार्यवाहक सीएम नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




