HARYANAPUNJAB

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट

Punjab Media

चंडीगढ़। मंगलवार को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) को लेकर दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। इससे पहले भाजपा द्वारा बीती 4 सितंबर को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 67 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। अभी प्रदेश की तीन सीटों सरसा, फरीदाबाद एनआईटी और महेंद्रगढ़ की सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है।

यहां वर्णनीय है कि पेहोवा सीट पर पार्टी प्रत्याशी कंवलजीत अजराना के द्वारा टिकट वापस किए जाने के बाद पार्टी ने जय भगवान शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। संभावना है कि सरसा में भाजपा गोपाल कांडा के साथ गठबंधन करें। महेंद्रगढ़ सीट पर रामबिलास शर्मा मुख्य दावेदार है, जिसके चलते यह सीट अभी होल्ड पर है। इस लिस्ट में दो मंत्रियों सहित सात विधायकों के टिकट कटे हैं। दो महिलाओं व दो मुस्लिम चेहरों को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है।

डबवाली से बलदेव मांगेआना, ऐलनाबाद से अमीर मेहता को मैदान में उतारा

भाजपा की दूसरी लिस्ट में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, असंध से योगेंद्र राणा, गन्नौर से दवेंद्र कौशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बरौदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नरवाना आरक्षित से कृष्ण बेदी, डबवाली से बलदेव सिंह मांगेआना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, बावल से डा. कृष्ण कुमार, पटौदी से बिमला चौधरी, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से ऐजाज खान, हथीन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन तथा बड़खल से धनेश अदलखा को चुनाव मैदान में उतारा है।

सरसा से गोपाल होंगे हलोपा प्रत्याशी

हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा सरसा से चुनाव मैदान में होंगे। वे एनडीए गठबंधन में हैं। जिसके चलते भाजपा सरसा से प्रत्याशी नहीं उतारेगी। गठबंधन के तहत गोपाल कांडा ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि सरसा सीट से अभी तक कांग्रेस, इनेलो, जेजेपी, आप इत्यादि ने भी पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button