
चंडीगढ़, 27 फरवरी, 2025
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत Vigilance Bureau Punjab ने गुरुवार को Patiala के अनाज मंडी Police Station में तैनात Assistant Sub Inspector (ASI) रंजीत सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वीबी के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ उक्त पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और जांच अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह ने मामले में मदद करने के बदले में 15,000 रुपए की मांग की थी। तथ्यों की पुष्टि करने के बाद वीबी की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी एएसआई को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर ही उसके कब्जे से नकदी बरामद की गई। Vigilance Bureau Punjab
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में आरोपी ए.एस.आई. के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
- Shamlat Land Scam में शामिल नायब तहसीलदार बर्खास्त
- पंजाब भिखारी नहीं है और हम अपना हक लेना जानते हैं- CM
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




