PUNJAB

Transport Department नशा तस्करी में लिप्त पाए जाने के कारण दो कर्मचारी निलंबित

Punjab Media

चंडीगढ़, 4 फरवरी
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार Transport Department के दो कर्मचारियों को नशा तस्करी में लिप्त पाए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है और उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशा तस्करी में एक इंस्पेक्टर और एक कंडक्टर लिप्त पाए गए हैं। इन दोनों को जालंधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, और उनके खिलाफ स्पेशल सेल, कमिश्नरेट, जालंधर द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के परिवहन मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में पंजाब रोडवेज जालंधर-2 के इंस्पेक्टर कीरत सिंह और कंडक्टर दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों कर्मचारियों के निलंबन संबंधी विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। Transport Department

Transport Department से इंस्पेक्टर और कंडक्टर को नशा तस्करी करने पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

यह भी उल्लेखनीय है कि इन दोनों कर्मचारियों के साथ पकड़ा गया तीसरा व्यक्ति अजीत सिंह राजू, जो नशा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है, उसका परिवहन विभाग से कोई संबंध नहीं है। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का सपना राज्य से नशे को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस प्रतिबद्धता के तहत यदि विभाग का कोई भी कर्मचारी नशा तस्करी में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button