PUNJAB

Digvijay Singh Memorial Shooting Championship में प्राप्त किया दूसरा स्थान

Punjab Media

लुधियाना:
सतपाल मित्तल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र हरविराज सिंह ने गौरवमय Digvijay Singh Memorial Shooting Championship में दूसरा स्थान प्राप्त कर पंजाब का नाम रोशन किया है। हरविराज सिंह ने इस प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया।

जिक्र योग्य है कि 21 से 24 जनवरी 2025 तक भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित तीसरी दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान स्कीट श्रेणी में शॉटगन इवेंट्स आयोजित किए गए। इस चैंपियनशिप में जूनियर श्रेणी में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे अतुल सिंह राजावत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे लुधियाना के हरविराज सिंह ने दूसरा स्थान और पंजाब के ही प्रतिनिधि हरमेहर सिंह लाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Digvijay Singh Memorial Shooting Championship में दूसरा स्थान प्राप्त कर पंजाब का नाम रोशन किया

हरविराज सिंह ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकों और माता-पिता का उनके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद किया। हरविराज ने कहा कि अब उनकी नजर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं पर है। हरविराज पिछले तीन साल से इस खेल में सक्रिय हैं और राज्य स्तर व अन्य कई प्रतियोगिताओं में शॉटगन श्रेणी में कई पुरस्कार जीत चुके हैं। हरविराज की प्रमुख उपलब्धियों में 2024 की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में पहला स्थान, 2023 में बठिंडा में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबले में तीसरा स्थान और 2023 में इंदौर में हुई मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित उत्तरी क्षेत्र प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button