PUNJAB

Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh के सपनों का पंजाब बनाएगी सरकार

Punjab Media

लुधियाना, 29 सितंबर (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh के सपनों को साकार करने और देशभक्ति, समानता, इंसाफ तथा लोक कल्याण पर आधारित पंजाब के निर्माण के लिए काम कर रही है। वह Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh के जन्मदिवस के अवसर पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय ‘जश्न-ए-इंकलाब’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने Sardar Bhagat Singh की विरासत को सम्मान देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने, एयरपोर्ट रोड पर ‘निशान-ए-इंकलाब प्लाजा’ में 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने और सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह तथा बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें लगाने का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि खटकड़ कलां में करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh हेरिटेज कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है।

मान के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य खटकड़ कलां को विरासती, शैक्षिक और सांस्कृतिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। कॉम्प्लेक्स में पैतृक घर, विरासती गली, पुनः सृजित गांव का माहौल, मशाल गेट, राष्ट्रीय झंडा क्षेत्र, लाइब्रेरी और विशेष प्रदर्शनियां शामिल होंगी। आधुनिक ऑडिटोरियम, ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति, प्रोजेक्शन सिस्टम, म्यूजिकल फव्वारा, लाइटिंग और टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही लोगों को समर्पित किया जाएगा।

Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh के विचारों से प्रेरणा लेकर पंजाब के विकास में योगदान दें: मान

मुख्यमंत्री ने सरकार की अन्य पहलों का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, जुलाई 2022 से पंजाब के करीब 90 प्रतिशत घरों को शून्य बिजली बिल मिल रहे हैं। राज्य में लगभग 1,100 आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से पांच करोड़ से अधिक मरीजों को मुफ्त उपचार मिला है, जबकि 70,000 से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने 18 टोल प्लाजा बंद होने और इससे लोगों की रोजाना करीब 63 लाख रुपये की बचत होने का भी दावा किया।

मान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और सिंचाई के क्षेत्र में भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 45,000 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और उन्नयन किया जा रहा है तथा नहरी सिंचाई के अधीन क्षेत्र 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ है। उन्होंने युवाओं को Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh के विचारों से प्रेरणा लेकर प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पंजाबी कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियों, ढाडी जत्थों की वारों और ‘गगन दमामा बाजिओ’ नाटक के मंचन के जरिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़े :- Sri Akal Takht Sahib सर्वोच्च, पवित्रता की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button