PUNJAB

महिलाओं के Sexual Harassment की रोकथाम के लिए विभागों को सख्त निर्देश जारी

Punjab Media

चंडीगढ़, 18 नवंबर (Punjab Media Team)। कर्मचारियों के मुद्दों और चिंताओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी प्रशासनिक विभागों को महिलाओं का कार्यस्थल पर Sexual Harassment (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट) के तहत आंतरिक समितियों के गठन संबंधी पूर्ण अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी आदेश दिया कि समिति के सदस्यों के नाम विभागीय नोटिस बोर्डों और आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं।

महिला कर्मचारी समन्वय समिति पंजाब के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सामाजिक सुरक्षा एवं महिला तथा बाल विकास विभाग को सभी प्रशासनिक विभागों से पूर्ण अनुपालन रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यह रिपोर्ट महिलाओं का कार्यस्थल पर Sexual Harassment (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट) के तहत आवश्यक समितियों के गठन की पुष्टि करेगी।”

कार्यस्थल पर Sexual Harassment रोकने के लिए समितियों का गठन जरूरी

वित्त मंत्री ने विभाग को यह स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के भी निर्देश दिए कि सभी समिति सदस्यों के नाम विभागीय नोटिस बोर्डों और आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए।

कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को संबोधित करने के अलावा, हरपाल सिंह चीमा ने कई अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ भी विस्तृत बैठकें कीं, ताकि उनकी लंबित शिकायतों को सुना जा सके और उनके द्वारा सौंपे गए मांगपत्रों पर विचार किया जा सके।

सभी प्रतिनिधि संगठनों की बात ध्यानपूर्वक और सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया, “भगवंत मान सरकार आपके मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रही है। आपकी अधिकांश जायज मांगें पहले ही प्रशासनिक प्रक्रिया के अधीन हैं और जल्द ही पूरी कर दी जाएंगी।”

विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने बैठकों में उठाए अपने मुद्दे, प्रतिनिधियों ने रखी मांगें

बैठकों के दौरान महिला कर्मचारी समन्वय समिति पंजाब की वित्त सचिव रणजीत कौर और महासचिव गुरप्रीत कौर, पंजाब पुलिस 2016 वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों की ओर से अमनदीप सिंह, जी.पी.डब्ल्यू.एस.सी. वाटर सप्लाई पंप ऑपरेटर एसोसिएशन पंजाब की ओर से बेअंत सिंह, पंजाब पुलिस कोरोना वॉरियर्स की ओर से गुरबाज सिंह, पंजाब मनरेगा कर्मचारी यूनियन की ओर से गुरसेवक सिंह, संयुक्त आत्मा पंजाब एसोसिएशन (सापा) की ओर से गुरप्रताप सिंह औलख, सर्व आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन पंजाब की ओर से हरिंदरजीत कौर तथा ऑल इंडिया आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन पंजाब (ए.आई.टी.यू.सी.) की ओर से सरोज छपड़ीवाला सहित अन्य यूनियन सदस्यों ने अपने-अपने मुद्दे और चिंताएं उठाईं

यह भी पढ़े :- Free Electricity, स्वास्थ्य बीमा और आर्थिक सहायता जारी रखने का ऐलान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button