सिलेंडर के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि इसे जहां रखा जाता है, वहां पर थोड़े समय बाद जंग के निशान Rust Marks पड़ने लगते हैं। ये इतने जिद्दी होते हैं कि इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। वहीं यदि इन्हें रिमूव न किया जाए, तो फर्श गंदा दिखता है। इन दोनों ही स्थितियों से छुटकारा दिलाने में कुछ आसान उपाय काफी काम के साबित हो सकते हैं। ये कौन से तरीकें हैं, चलिए आपको भी बताते हैं।
सोडा और नींबू:
- एक कटोरी में छोटा पाउच सोडा पाउडर डालें।
- इसमें एक नींबू का रस निचोड़कर मिलाएं।
- घोल को जंग के निशान पर लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- ब्रश या फिर स्टील के स्क्रबर से निशान को घिसें
- फिर पानी से या फिर गीले कपड़े से उस हिस्से को साफ कर दें।
सोडा और विनेगर:
जंग के निशान के ऊपर सोडा पाउडर डालें। एक कपड़े को सफेद विनेगर में डुबाएं। विनेगर में भीगे कपड़े से फ्लोर पर डले सोडा पाउडर को घिसें। उस हिस्से पर फोकस करें, जहां पर जंग के निशान हैं। निशान हटने के बाद गीले कपड़े से हिस्से को साफ कर दें।
नींबू और नमक:
एक कटोरी में नींबू का रस और नमक को मिला दें। इस घोल में एक टूथब्रश या फिर स्टील का स्क्रबर डुबाएं। इससे जंग लगे फ्लोर के हिस्से को स्क्रब करें। गर्म पानी में एक कपड़ा भिगाएं और फिर फर्श को क्लीन कर लें।
टूथपेस्ट और लिक्विड सोडा:
एक कप में लिक्विड सोडा डालें और उसमें दो चम्मच टूथपेस्ट मिक्स करें। मिश्रण को जंग के निशान पर छिड़क दें। 10-15 मिनट तक मिक्स को फ्लोर पर लगा रहने दें। इसके बाद स्टील के स्क्रबर से हिस्से को घिसें। गीले कपड़े से फ्लोर को क्लीन कर दें।
Read Also:
- कैटरिंग क्षेत्र में भरें सफलता की उड़ान
- EPF से होम लोन लेते समय बरतें सावधानी
- ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये योगासन
- अब घर में झट से साफ कर करें लोहे की कड़ाई
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




