CAREER

Northern Railway में 4,651 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास युवाओं को मौका

Punjab Media

Northern Railway में 4,651 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास युवाओं को मौका

नई दिल्ली  11 नवंबर (Punjab Media Team)। रेलवे में अप्रेंटिसशिप के जरिए तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण हासिल करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Northern Railway ने वर्ष 2026 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बिना किया जाएगा। चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

Northern Railway की अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Northern Railway की कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवारों को Northern Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr पर जाकर भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलना होगा। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित शुल्क लागू होने पर जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, ट्रेड तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तों की पुष्टि करें। यह अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण भर्ती है, इसे नियमित रेलवे नौकरी न समझें।

यह भी पढ़े :-Chhath Puja के लिए पंजाब के 104 स्थानों पर पुख्ता प्रबंध करने के आदेश


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button