करियर का सितारा Wildlife Photography
जिन स्टूडेंट्स को नेचर और जानवरों से प्यार हैं उनके लिए Wildlife Photography एक बेहतर करियर साबित हो सकता है. वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी ऐसी फील्ड है जहां एक तरफ घने जंगलों के बीच खूंखार जानवरों को अपने कैमरे में कैद करने का रोमांच है तो वहीं इस फील्ड में खतरे भी कम नहीं हैं। हालांकि अगर आप में इसका पैशन और जुनून हैं तो इस फील्ड में आप अपने करियर का सितारा चमका सकते हैं।

शिक्षा और प्रशिक्षण:
वन्यजीवों के व्यवहार और उनकी आदतों को समझने के लिए जीव विज्ञान का ज्ञान महत्वपूर्ण है।
तकनीकी कौशल जैसे कैमरा, लेंस, प्रकाश, और रचना महत्वपूर्ण हैं।
वन्यजीवों और उनके निवास स्थानों के संरक्षण के बारे में जागरूकता आवश्यक है।
कई संस्थान वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं प्रदान करते हैं।
आवश्यक कौशल: | Wildlife Photography
- धैर्य: वन्यजीवों को फोटो खींचने के लिए धैर्य और इंतजार करना महत्वपूर्ण है।
- अवलोकन: आपको अपने आसपास के वातावरण और वन्यजीवों की गतिविधियों को ध्यान से देखने की क्षमता विकसित करनी होगी।
- अनुकूलन क्षमता: विभिन्न परिस्थितियों और मौसम में काम करने की तैयारी रखें।
- शारीरिक क्षमता: वन्यजीवों की तलाश में लंबी पैदल यात्रा और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।

करियर के अवसर:
- फ्रीलांस फोटोग्राफी: आप विभिन्न पत्रिकाओं, वेबसाइटों, और किताबों के लिए वन्यजीवों की तस्वीरें बेच सकते हैं।
- स्टॉक फोटोग्राफी: आप अपनी तस्वीरों को स्टॉक फोटोग्राफी वेबसाइटों पर बेच सकते हैं।
- प्रदर्शनी: आप अपनी तस्वीरों की प्रदर्शनियां आयोजित कर सकते हैं।
- शिक्षा और प्रशिक्षण: आप वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
- संरक्षण: आप वन्यजीवों और उनके निवास स्थानों के संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों के साथ काम कर सकते हैं।
चुनौतियां:
- प्रतिस्पर्धा: वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एक प्रतिस्पर्धी क्षेत्र है। शुरूआत में, आय अनिश्चित हो सकती है।
- कठिन परिस्थितियां: आपको विभिन्न मौसम और कठिन परिस्थितियों में काम करना होगा।

सफलता के लिए टिप्स | Wildlife Photography
- लगातार अभ्यास करें और अपनी तकनीक में सुधार करें।
- सफलता रातोंरात नहीं मिलती। धैर्य रखें और कड़ी मेहनत करते रहें।
- अपनी बेहतरीन तस्वीरों का एक पोर्टफोलियो बनाएं।
- अन्य वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों और पेशेवरों से जुड़ें।
- वन्यजीवों और उनके निवास स्थानों के संरक्षण के लिए अपना योगदान दें।
कैमरे का सही चुनाव जरूरी
अगर आप पहली बार फोटोग्राफी सीख रहे हैं तो एक एंट्री लेवल कैमरे से शुरूआत कीजिए। इससे आपको फोटोग्राफी सीखने में आसानी होगी। ऐसे कई एंट्री लेवल कैमरे हैं जिन्हें कम बजट में खरीदा जा सकता है। अगर आप डीएसएलआर कैमरा ही खरीदना चाहते हैं तो ऐसी कई कंपनियां है जहां आपको कम बजट में कैमरा मिल जाएगा। अगर आपका बजट ज्यादा ही कम है तो आप एक पॉइंट एंड शू कैमरा खरीद कर फोटाग्राफी सीख सकते हैं।

12वीं के बाद फोटोग्राफी में डिप्लोमा | Wildlife Photography
आप फोटोग्राफी में अपना करिअर बनाना चाहते है तो फैशन या वेडिंग जैसी खास थीम के लिए कई फोटोग्राफी स्कूल चलाए जा रहे हैं जहां आपको डिप्लोमा करने का मौका मिलेगा। मुंबई में एफएक्स स्कूल है जो फोटोग्राफी को कंडक्ट करता है। यही से इस कला में माहिर होकर आपको बेहतर प्लेसमेंट भी मिल सकता है। आप चाहें तो 12वीं के बाद अपना पोर्टफोलियो तैयार करें। इस तरह आप यंग एज में प्रोफेशन के तौर पर इस पेशे को अपना सकते हैं।
बैचलर के बाद आप सर्टिफिकेट कोर्स इन प्रोफेशनल फोटॉग्राफी, डिप्लोमा इन वाइल्डलाइफ फोटॉग्राफी, सर्टिफिकेट कोर्स इन फोटॉग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन फोटॉग्राफी, डिप्लोमा इन डिजिटल फोटॉग्राफी और बैचलर इन मास कम्युनिकेशन आदि कई फील्ड में आप Wildlife Photography में करियर बनाने के लिए चुनाव कर सकती हैं।

लैंस का नॉलेज अति आवश्यक
फोटोग्राफी के लिए लैंसेस का नॉलेज बहुत जरूरी है। अलग-अलग तरह के लैंस का नॉलेज आपको फोटोग्राफी की बारिकियों को समझने में मदद करता है। जैसे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में टेलीफोटो लैंस (जूम लैंस) का इस्तेमाल होता है। ये बात कम ही लोग जानते हैं कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में वाइड एंगल लैंस का यूज भी किया जा सकता है। इस तरह आप अलग-अलग टेक्निक से शूट करते हैं तो आपकी फोटोग्राफी में वेरिएशन होता है जिसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
प्रमुख संस्थान:
- जामिया मिलिया इंस्टीट्यूट आॅफ मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली।
- फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआई) पुणे।
- एशियन एकेडमी आॅफ फिल्म एंड टेलीविजन, दिल्ली।
- जे.जे. स्कूल आॅफ अप्लाइड आर्ट, मुंबई।
- सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई।
- फरग्युसन कॉलेज, पुणे।

विदेशों में भी अपार अवसर
फोटोग्राफी से जुड़े विदेशों में ऐसे कई कोर्स है जो किए जा सकते हैं। अगर बात वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की हो तो विदेशों में ऐसे कई कॉलेज हैं जहां से आप वाइल्ड लाइफ फिल्म मेकिंग या वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में कोर्स कर सकते हैं। इन प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट के चांस बढ़ जाते हैं। यूके, अमेरिका में वाइल्ड लाइफ से संबंधित कई नामी चैनल्स या एजेंसी हैं जहां आपको बेहतर प्लेसमेंट मिल सकता है।
Also Read:
- रियल एस्टेट एजेंटों के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क में संशोधन को मंजूरी
- इंटरनेट बैंकिंग सुगम होने की संभावना
- फाइनेंस कंपनी के नुमाइंदे से 2.17 लाख रुपये की नकदी छीनी
- हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर तैनात होगी पुलिस
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें




