
केंद्र सरकार द्वारा देश भर में महिलाओं को चूल्हा एवं धुंए से बचने के लिए पीएम उज्जवला योजना को वर्ष 2016 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को निशुल्क में गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की गई थी। सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक सफल योजना रही है। अब केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में इस योजना का तीसरा चरण शुरू किया गया है। इस चरण में सरकार उन महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है, जो महिलाएं प्रथम और दुसरे चरण में वंचित रह गई थीं। Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 3.0
वर्तमान में देश के कई क्षेत्रों में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लकड़ी एवं कोयले से चूल्हे पर पकवान बनाया जाता है और चूल्हे से निकलने वाला धुआं उन्हें बीमार करता है एवं हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करता है। अभी भी लाखों ऐसे परिवार हैं, जो इस योजना पीएम उज्जवला योजना से वंचित हैं। इसलिए सरकार द्वारा इस योजना का तीसरा चरण शुरू किया गया है। यदि आप भी इस तीसरे चरण में आवेदन करना चाहते हैं। तो इस लेख में हम आवेदन प्रक्रिया बताएंगे साथ ही पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे।
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 3.0 की पात्रता
- सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए सभी उम्मीदवार को पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना होगा।
- इस योजना के तहत निर्धारित की गई पात्रता निम्नलिखित है।
- भारत की स्थाई निवासी महिलाओं को तीसरे चरण में लाभ मिलेगा।
- इस योजना में केवल पहले और दुसरे चरण से वंचित महिलाएं ही पात्र होंगी।
- आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 1 लाख रूपए एवं शहरी क्षेत्रं में 2 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक को इस योजना से सम्बंधित किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिला हो।
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 3.0 के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 3.0 आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आप पीएम उज्जवला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर अप्लाई फॉर न्यू पीएम उज्जवल 3.0 के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप जिस कंपनी का गैस कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं उसका चयन करें।
- जिस कंपनी का आप चयन करेंगे उसकी आधिकारिक पोर्टल खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ पर दिए गए पीएम उज्जवल 3.0 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब हेयर बाय डिक्लेअर पर टिक करके अपने जिले का चयन करके शो लिस्ट पर क्लिक करें।
- अब आपके क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट आ जाएगी अपने नजदीकी का चयन करके आगे बढ़ें।
- एक नया पेज खुलेगा यहाँ मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




