HARYANA

हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम: राहुल गांधी

Punjab Media

किसानों और खिलाड़ियों को लेकर भी सरकार को घेरा

चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की लड़ाई हरियाणा की नहीं है, हिंदुस्तान को बचाने की है। संविधान को बचाने की है। यह बात बरवाला की कपास मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस संविधान को बचाने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने हरियाणा के खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने सारे एथलीट खत्म किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की हालत को हम बदलना चाहते हैं।

हर बार खेलों में सबसे ज्यादा मैडल हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। इसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने हरियाणा के एथलीट्स के साथ न्याय नहीं किया। न्याय मांगने के लिए हरियाणा की बेटियों को दिल्ली में आंदोलन तक करना पड़ा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का क्या किया? ऐसा हरियाणा हमें नहीं चाहिए। हमें हरियाणा ऐसा चाहिए, जहां बच्चे न रोएं, जहां पिता अपने बच्चे के गले लग सके। ऐसा हरियाणा अब कांग्रेस पार्टी आपको देने जा रही है।

हरियाणा से जा रही है भाजपा की सरकार

अब हरियाणा प्रदेश में नहीं, पूरे देश में यह चर्चा का विषय है कि हरियाणा से भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार सत्ता संभालने वाली है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इनकी सारी प्लानिंग 10-15 लोगों के लिए होती है। आपका कर्जा माफ नहीं होगा, लेकिन अपने दोस्तों का लाखों करोड़ रुपया माफ हो जाएगा। यहां हो क्या रहा है? हरियाणा में ड्रग प्रॉब्लम है। इसके अलावा गुजरात में अडानी के पोर्ट में हजारों किलो ड्रग्स पाया जाता है। किसी को सजा हुई नहीं हुई। एयरपोर्ट उनको चले जाते हैं, पोर्ट चले जाते हैं, मोबाइल फोन चलाओ पैसा उनकी जेब में चला जाता है। भाजपा सरकार ने आपके लिए गलत जीएसटी व नोट बंदी देने का काम किया।

-मंच पर एक साथ दिखे हुड्डा और सैलजा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनने के बाद किसानों को जहाँ एमएसपी की गारंटी दी जाएगी, वहीं पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों को दो लाख नौकरी देने का काम किया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों व दिव्यांगों को सीधे 6000 पेंशन दी जाएगी। वहीं सरकार बनते ही सभी कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्किम लागू कर दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इन सभी बातों को अपने संकल्प पत्र में भी शामिल किया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में युवा बेरोजगारों के साथ न केवल भद्दा मजाक किया, बल्कि उन्हें नशेड़ी बनाने का काम किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा की सरकार में समाज के हर वर्ग के लोग परेशान रहे हैं।

इन्होंने किसी भी वर्ग के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा, जो कांग्रेस पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में किए हैं। इस मौके पर सांसद कुमारी सैलजा और दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button