CHANDIGARHHARYANA

नायब सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के सीएम

Punjab Media

  • अनिल विज, रणबीर गंगवा सहित 13 मंत्रियों ने भी शपथ

पंचकूला। हरियाणा में वीरवार को लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। Nayab Singh Saini ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। सैनी मंत्रिमंडल में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर और राजेश नागर और गौरव गौतम ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। इस बार की खास बात ये हैं कि मंत्रीमंडल में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है, जिनमें सर्वाधिक 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और एससी वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं।

इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बना है। इन मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इनके अलावा रणबीर गंगवा पिछली भाजपा सरकार में विधानसभा में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं। हालांकि भाजपा ने हरियाणा में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया।

शपथ के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। इस दौरान संभवत: मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा किया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस 37 सीटें जीतने में कामयाब हुई। इनेलो के खाते में दो और निर्दलीयों को तीन सीटें मिली हैं। तीन निर्दलीय भी भाजपा को अपना समर्थन पत्र सौंप चुके हैं।

पीएम मोदी ने Nayab Singh Saini को दी बधाई

‘‘हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।’’
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

ये हैं 11 कैबिनेट मंत्री | Nayab Singh Saini

  • अनिल विज
  • कृष्णलाल पंवार
  • राव नरबीर सिंह
  • महिपाल ढांडा
  • विपुल गोयल
  • अरविंद शर्मा
  • श्याम सिंह राणा
  • रणबीर गंगवा
  • कृष्ण कुमार बेदी
  • श्रुति चौधरी
  • आरती राव

Read Also:

केन्द्र सरकार का किसानों को तोहफा

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • राजेश नागर
  • गौरव गौतम

पहली बार विधायक और बन गए मंत्री

  • आरती राव
  • श्रुति चौधरी
  • गौरव गौतम

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button