जिस घर में सफाई, कलरिंग और Decoration शानदार हो, उसका आर्कषण देखते ही बनता है, जिसके लिए हम कईं तरह की नई-नई ट्राय करते हैं। इसीलिए आज हम आपको घर को कैसे रेनोवेट करें और कैसे नया लुक दें, इसके लिए कुछ नई टिप्स बताएंगे, जिसे आप अजमां सकते हैं।
दीवारों को बनाएं वाटरप्रूफ | Decoration
दीवारों में सीलन होने की एक मुख्य वजह है पेंट की खराब क्वालिटी, इसलिए दीवारों पर पेंट के लिए वाटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल करें। अपने पेंटर से कहें कि मौइश्चर (नमीं) मीटर का इस्तेमाल करे। इसके बाद दीवार में मौजूद छोटे-छोटे छेदों को पुट्टी से भर दें। पेंट से पहले किसी वाटर-रेसिस्टेंट प्रौडक्ट (नमी रोकने) का इस्तेमाल करें।
पसंद की फोटो या यादगार तस्वीरें लगाएं
अपने घर को एक खास और लुभावना अंदाज देने के लिए, अपनी यादगार यात्रा, पसंदीदा लोग या मनपसंद जगह की तस्वीरें जड़वा कर लगाएं। आप अपने जीवन की सबसे खास यादों की एक बड़ी-सी तस्वीर फ्रेम करवाएं और उसको बैठक की मुख्य दीवार पर लगाएं या फिर अपनी यादों की छोटी-छोटी तस्वीरें फ्रेम करवाएं और उनको सलीके से दीवार पर सजाएं।
स्टोन का ऐसे करें इस्तेमाल | Decoration
यदि आप दीवार पर ईंट लगाने की जगह इंडियन स्टोन्स को चुनती हैं, तो इसके कई फायदे हैं। ईंटों के बीच में कुछ स्टोन्स लगा देने से दीवारों का लुक काफी आकर्षक हो जाता है। इससे आप दीवारों में होने वाली सीलन से बचती हैं और पेंट का झंझट भी कम हो जाता है।
नए पर्दे लगाएं:
पर्दे लगाकर घरों को सजाना एक सबसे खास तरीका होता है। आप पर्दे टांगने के लिए एक रॉड लगाकर, फर्नीचर से मैच करते हुए पर्दे लटकाएं और कमरे को सुंदर लुक दें। आप ऐसे पर्दे चुनें जिनमें कई सारे कलर और पैटर्न बनें हों, इससे आपका कमरा दमकने लगेगा। यदि आपको कमरे में कम रोशनी की जरूरत होगी (जैसे कि बैडरूम में), इसके लिए आप अपने कमरे में गहरे कलर के पर्दे लगाएं जिनसे रोशनी कम आएगी। यदि आप कमरे को बड़ा दिखाना चाहते हैं तो लाइट कलर के पर्दे लगाएँ।
दरवाजों में लगाएं कांच
कबर्ड में लकड़ी के दरवाजों की जगह कांच ट्राई कीजिए। इससे आपको बार-बार लकड़ी के दरवाजे पौलिश नहीं करवाने पड़ेंगे। कांच की वजह से कमरे को एक नया लुक भी मिलेगा और आपका घर खूबसूरत दिखेगा।
लाइटिंग करें कुछ ऐसे | Decoration
फैब्रिक्स के साथ-साथ घर में नयापन लाने के लिए घर की लाइटिंग्स को भी बदल सकती हैं। किसी अच्छे इंटीरियर डिजाइनर से सलाह लेकर अपने घर के नक्शे और दीवारों के अनुसार लाइट्स लगवाएं। जब लोग आपके घर आएंगे तो वे आपकी सुनहरी यादों की तस्वीरों को देखकर खुश होंगे और आप भी जब मन चाहे अपने घर में बैठकर उन तस्वीरों को देख-देख कर प्रफुल्लित होते रहेंगे।
Real Also:
- हार्ट अटैक आने पर क्या करें
- थोड़ा सा चलने पर सांस फूले तो हो जाएं सावधान
- बाथरूम से जुड़े नियमों का रखें ध्यान
- बच्चेदानी खिसकने पर क्या होता है
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




