
भारत देश में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण किया हुआ है। कुछ लोग इस भयानक गर्मी से बचने के लिए ठंडी जगहों पर जा रहें है तो कुछ लोग ठंडी चीजों को खाकर अपने आप को गर्मी से बचा रहे हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीजें फल, हरी सब्जी, दही, जूस और सलाद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही Curd गर्मी में आपके पेट के लिए वरदान साबित होती है। अगर नहीं तो आज हम आपको दही के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानकरी दे रहें हैं। दही को लेकर लोगों को हमेशा ही कन्फ्यूजन बनी रहती है कि दही को खाली पेट खाना चाहिए या नहीं। तो चलिए आज आपकी इस कन्फ्यूजन को भी दूर कर देते हैं।
खाली पेट खा सकते हैं Curd?
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज दही होती है, जो हमें गर्मी से राहत दिलाती है और यह पेट के लिए भी वरदान साबित होती है, लेकिन क्या इसे खाली पेट खाएं तो उससे क्या होगा। आइए जानते हैं। दही को खाली पेट खाने से दही के फायदे दोगुणे हो जाते हैं क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। जो आपके पेट की समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही दही में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है।
- जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।
- दही को कई तरीकों से खाया जा सकता है।
- सुबह के नाश्ते में लोग दही का इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग दही की लस्सी बना कर पीते हैं।
दही को सुबह के नाश्ते में खाने से आपकी पेट की समस्या दूर होती है क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंत के लिए बहुत अच्छा होता है। सुबह खाली पेट दही खाने से वजन घटने लगता है साथ ही नाश्ते में दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं।
Curd खाने के फायदे
- दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंत के लिए बहुत अच्छा होता है।
- दही को सुबह खाली पेट खाने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
- नाश्ते में दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती है।
- खाली पेट दही खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है।
- दही में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत करने सहायता करता है।
- खाली पेट दही खाने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है।
- दही में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी बॉडी के कोर्टिसोल हार्मोन को कंट्रोल में रखते हैं।
- खाली पेट दही खाने से आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है।
Curd के नुकसान
- अस्थमा के मरीजों को दही नहीं खाना चाहिए।
- दही में पाए जाने वाले खट्टेपन से म्यूकस बढ़ने लगता है।
- जिसके बाद आपको गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- दही खाने से अस्थमा के मरीज की छाती में कफ जम सकता है।
इसके साथ ही जिन लोगों को गैस और एसिडिटी की समस्या है उन्हें को बिल्कुल भी खाली पेट दही नहीं खाना चाहिए। साथ ही साथ जिनका पाचन तंत्र खराब है उन्हें दही खाने से बचना चाहिए। खासकर रात के वक्त तो दही बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। ऐसे लोगों को उड़द दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए यह परेट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
नोट:- पंजाब मीडिया द्वारा दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




