
चंडीगढ़, 4 जुलाई (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार पंजाब से गैंगस्टरवाद और नशों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान आज अपने 164वें दिन में प्रवेश कर गया है और इसके बहुत ही सार्थक और सकारात्मक नतीजे समाज के सामने आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक अभियान के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक 43,127 गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। Drug Smugglers Arrested
धालीवाल ने सरकार की जनहितैषी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक तरफ भगवंत मान सरकार ने जनता से की गई अपनी पांचों गारंटी को सफलतापूर्वक पूरा किया है, वहीं दूसरी तरफ मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत राज्य की महिलाओं के खातों में 1000 और 1500 रुपये का मानदेय भी आना शुरू हो गया है।
मान सरकार का Drug Smugglers पर शिकंजा, 489वें दिन 187 आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जनकल्याण के बीच सरकार का मुख्य फोकस राज्य की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य पर भी है। पंजाब पुलिस बहुत बहादुरी और मुस्तैदी से काम कर रही है और हमारी यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक राज्य से गैंगस्टर और नशों जैसी कानून-व्यवस्था की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हो जातीं।
Drug Smugglers के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई की जानकारी देते हुए आप प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान भी पूरी ताकत से चल रहा है। इस अभियान के 489वें दिन पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए 2.1 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और 187 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 71,538 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। धालीवाल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि पंजाब की शांति भंग करने वाले और युवाओं की जान से खेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े :- Goa Health System Collapsed, पंजाब जैसा ₹10 लाख हेल्थ इंश्योरेंस दें: केजरीवाल




