
रोहतक। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में जेजेपी और इनेलो का मुकाबला नोटा से था और ये दोनों पार्टियां नोटा से भी हार गई। इस बार हरियाणा में कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से है। जेजेपी, इनेलो व आजाद उम्मीदवारों का मुकाबला नोटा से होगा। मंगलवार को सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने महम विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दाँगी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जो हरियाणा 2014 तक प्रति व्यक्ति आय, निवेश, गरीबों के कल्याण की योजनाओं में, किसान की हितकारी योजनाओं में नंबर 1 पर आता था और खुशहाली की तरफ जा रहा था। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6000 रुपया महीना बुढ़ापा पेंशन, हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, 25 लाख रुपये तक का इलाज सरकारी खर्च पर देंगे।
साथ ही किसानों को रूस्क्क व सर्वाधिक भाव की गारंटी, खाली पडे दो लाख सरकारी पदों पर योग्य हरियाणवी युवाओं की समयबद्ध भर्ती, गरीब परिवारों को 100 गज के मुफ्त प्लॉट व 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का मकान, पिछडा वर्ग क्रीमी लेयर आय सीमा को बढाकर 10 लाख करेंगे, सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, मनरेगा मेट को पक्का करेंगे। खिलाडियों के पदक लाओ पद पाओ नीति दोबारा लागू होगी, जातिगत जनगणना कराएंगे, जनविरोधी पोर्टलों से मुक्ति, नशा मुक्त व अपराध मुक्त हरियाणा बनाकर विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य में हरियाणा को नंबर 1 बनाएंगे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




