
मैच के पहले और तीसरे दिन बारिश आने की संभावना
- Bangladesh vs India बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव की संभावना नहीं
- मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरु होगा
कानपुर। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा भारत शुक्रवार से यहां शुरु होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में बांग्लादेश पर अपना दबदबा कायम रखते हुए दो मैच की शृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन के आॅलराउंड खेल, शुभमन गिल के शतक, रविंद्र जडेजा की अच्छी बल्लेबाजी तथा ऋषभ पंत के वापसी पर किए गए शानदार प्रदर्शन की मदद से बड़ी जीत हासिल की थी। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने पहले दिन भारत पर दबाव बना दिया था लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने जिस तरह से वापसी की उससे उसका विशेष कर घरेलू मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में दबदबे का पता चलता है। भारत की निगाहें अब स्वदेश में लगातार 18वीं शृंखला जीतने पर टिकी हैं।
तीसरे स्पिनर को टीम इंडिया में मिल सकता है मौका | Bangladesh vs India
- ग्रीन पार्क के विकेट से स्पिनरों को मदद मिलती रही है।
- भले ही इसमें शुरु तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है
- लेकिन खेल आगे बढ़ाने के साथ इसकी प्रकृति में बदलाव होने की संभावना है।
- ऐसे में भारत तीन तेज गेंदबाजों के बजाय तीन स्पिनरों को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।
- ऐसी स्थिति में आकाशदीप की जगह कुलदीप यादव को मिल सकती है जिनका यह घरेलू मैदान है।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत ने अब तक 23 टेस्ट खेले,
7 जीते, 3 हारे और 23 ड्रा रहे | Bangladesh vs India
भारतीय आॅलराउंडर जडेजा इस मैच में 300 विकेट और 3000 रन का अनोखा डबल बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने अभी तक 73 टेस्ट मैच में 299 विकेट और 3122 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के इयान बॉथम ने 72 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी और जडेजा के पास उनके बाद सबसे कम मैच में इस मुकाम पर पहुंचने का मौका है।
- यहां पिछले कुछ दिनों से काफी उमस है और खिलाड़ियों को इस चुनौती से भी पार पाना होगा।
- यही नहीं मैच के पहले और तीसरे दिन बारिश आने की संभावना भी है।
- भारत अभी तक बांग्लादेश से कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है
- मेहमान टीम को अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
टीम इस प्रकार हैं | Bangladesh vs India
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकर अली अनिक।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




