PUNJAB

तूफान, हिमस्खलन, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Punjab Media

हिमाचल में दरके पहाड़, बढ़ी मुश्किलें

हिमाचल में भारी हिमपात के बाद पिछले 24 घंटों में लाहौल स्पीति जिले और किन्नौर में दो अलग-अलग हिमस्खलनों ने सार्वजनिक तथा निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। किन्नौर जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को जारी प्रेस बयान में बताया कि जिले के सिंगुलर सेक्टर 26 तहसील निचार के पास हिमस्खन की चपेट में आने से कुल्लू निवासी युवक मदन (27) की मौत हो गई।

चंद्रभागा नदी का प्रवाह अवरुद्ध, एक की मौत

पिछले 24 घंटों में, राज्य में किन्नौर और कुल्लू जिलों में करीब छह हिमस्खलन दर्ज किए गए, और अधिक हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने जनजातीय जिले में स्थानीय लोगों और पर्यटकों संभावित हिमस्खलन वाले क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। जिला प्रशासन ने यहां बताया कि लाहौल स्पीति जिले में कई हिमस्खलन की भी खबर है, जिससे चंद्रभागा नदियों का प्रवाह अवरुद्ध हो गया है।

हिमस्खलन की पहली घटना लाहौल उपमंडल के अंतर्गत तांदी पुल के पास हुई, कुछ दुकानें हिमखंड के नीचे दब गर्इं। हालांकि जनहानि की खबर सामने नहीं आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिमस्खलन ने ओल्ड हिंदुस्तान तिब्बत-05 पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित कर दी। मौसम विभाग ने राज्य में तूफान, हिमस्खलन और भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें

फरवरी में दूसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, गुरुग्राम में करेंगे Dwarka Expressway का उद्घाटन

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button