PUNJAB

AAP कार्यकर्ताओं ने मोहाली में Enforcement Directorate टीमों का किया घेराव

Punjab Media

चंडीगढ़, 25 सितंबर (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) ने Enforcement Directorate की छापेमारी के खिलाफ मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर Enforcement Directorate की टीमों का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधायक शेरी कलसी ने कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन बीजेपी ने Enforcement Directorate का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि यह हमें दबाना और हम पर दबाव बनाना चाहते हैं। इन्हें लगता है कि यह जितना परेशान करेंगे, उतना हमारा ध्यान इस तरफ आएगा और प्रचार से ध्यान कम हो जाएगा। दिल्ली में भी इन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी और वही काम अब यहां कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में चुनाव जीते थे, वैसे यहां भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि यह चाहते हैं कि पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार न बने, अगर पंजाब में दोबारा सरकार बन गई तो यह फिर पूरे देश में जाएंगे और इन्हें अपना खतरा महसूस होगा।

AAP नेताओं का आरोप, चुनाव से पहले Enforcement Directorate की कार्रवाई डराने-धमकाने की कोशिश

कलसी ने कहा कि लंबी छापेमारी और जांच के बावजूद ईडी को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके प्रदेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेताओं ने स्पष्ट किया कि Enforcement Directorate की इस कार्रवाई का समय और तरीका सिर्फ सरकारी अधिकारियों को डराने और धमकाने की नाकाम कोशिश है। चुनावों से पहले ईडी की यह लगातार दबिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट की निशानी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग और ‘आप’ कार्यकर्ता भाजपा की इस धक्केशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े :- हरदीप मुंडियां ने Ravneet Singh Bittu के दावों पर किया पलटवार


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button