
- जांघों और कूल्हों के निशान भी होंगे गायब
अक्सर प्रेगनेंसी, वजन बढ़ने, हार्मोनल बदलाव आदि कई कारणों से स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं जिसमें त्वचा पर सफेद, लाल या बैंगनी रंग की पतली लकीरें बन जाती हैं। यह समस्या तब होती है जब स्किन के डर्मिस एरिया में अचानक खिंचाव होता है और ये टूट जाते हैं। इन्हें आप कुछ सिंपल से घरेलू उपायों की मदद से भी ठीक कर सकते हैं। यह समस्या महिलाओं को काफी परेशान करती है खासतौर पर जब उनकी प्रेगनेंसी का समय रहता है। कोलेजन की परत में एकाएक हुए खिंचाव के कारण बने ये निशान जीवनभर रह सकते हैं। लेकिन अगर स्किन की सही देखभाल की जाए तो समय के साथ ये दाग हल्के भी होते जाते हैं। यहां हम कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी दे रहे हैं जो स्किन को हीलकर दागरहित बना सकते हैं।
स्ट्रेच माकर््स दूर करने वाले घरेलू उपाय
एलोवेरा का इस्तेमाल:
- एलोवेरा स्किन रिपेयर में काफी फायदेमंद होता है।
- आप इसे रातभर काटकर रख दें और निशान पर 15 से 20 मिनट तक इससे मालिश करें।
- फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- आप इसमें विटामिन ए या अ आॅयल मिलाकर भी लगा सकते हैं।
- हालांकि, ताजा एलोवेरा काटने पर निकलने वाला पीला लिक्विड त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है।
तेलों का उपयोग:
- जैतून और अरंडी का तेल त्वचा को पोषण देता है और त्वचा को गहराई से मॉइस्चर देता है।
- इनका इस्तेमाल करें तो यह आसानी से मार्क्स कम करता है।
- इसे आप प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर आधे घंटे तक छोड़ दें फिर धो लें।
अंडे और शहद का लेप:
- अंडे का सफेद हिस्सा और शहद, दोनों में त्वचा को हील करने में मदद कर सकता है।
- अंडा प्रोटीन प्रदान करता है, जबकि शहद में एंटीआॅक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
- इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्किन पर 20 मिनट के लिए लगाकर धो लें।
हल्दी और चंदन:
- हल्दी का एक टुकड़ा लें ओर इसे पानी के साथ घिसें।
- अब इसमें चंदन के टुकड़े को भी घिसकर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और मालिश करें।
- लगभग आधे घंटे के बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें।
- 3-6 महीने तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स खत्म हो जाते हैं।
आलू का प्रयोग:
- आलू को काटकर इसके टुकड़े को स्ट्रेच मार्क्स पर रगड़ें।
- आलू में पॉलीफेनोल और केराटीन पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।
- आलू के रस से त्वचा पर मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाते हैं।
खुबानी:
- खुबानी को काटकर मिक्सर में ग्राइंड करें।
- इसका पेस्ट स्ट्रेच मार्क्स पर आधे घंटे तक लगाकर रखें।
- फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें तो कुछ ही दिनों में दाग गायब हो जाएंगे।
कोकोआ बटर:
- कोकोआ बटर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- इससे त्वचा की मालिश करें तो निशान बहुत जल्द गायब हो जाते हैं।
- यह त्वचा को मुलायम बनाने का भी काम करता है।
- इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं।
- धीरे-धीरे पूरी तरह गायब भी हो सकते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




