HARYANA

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य: नायब सिंह सैनी

Punjab Media

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री रविवार को देर रात कुरुक्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से सेक्टर 8 में बनने वाले वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, सांसद व राज्यमंत्री ने कुल 31 लाख रुपए के अनुदान राशि देने की घोषणा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत करनाल में एक साथ 20 हजार और कुरुक्षेत्र में 5 हजार पौधे लगाए गए। प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा लगाना चाहिए और पौधों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सांसद श्री नवीन जिंदल ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पूरी दुनिया के लोग जानना और देखना चाहते हैं। इस धर्मस्थली को केंद्र और राज्य सरकार ने पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने का काम किया है। कुरुक्षेत्र में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का अग्रसेन भवन आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक और स्थानीय नागरिकों को भवन में उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि यह भवन निश्चित ही समाज के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने थानेसर हल्का के विकास पर पिछले 10 सालों में लगभग 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सतप्रकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button