HARYANA

हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्ध है सरकार: नायब सिंह

Punjab Media

सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पासिंग आउट
परेड में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सीएम

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण है। हरियाणा पुलिस ने विकट व विषम परिस्थितियों में भी धैर्य तथा सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। सरकार हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्ध है। पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी (ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस) लागू किया है। प्रशिक्षण संस्थान यह ध्यान रखें कि पुलिस का जवान एक अच्छा पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी हो।

मुख्यमंत्री बुधवार को जिला रोहतक में सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 18 कंपनियों के 1265 जवानों की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर आयोजित पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया तथा भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों व उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

गंभीर अपराधों से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित- पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री तथा उपस्थितगण का अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गंभीर अपराधों से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत परेड समारोह में भाग लेने वाले 1265 जवानों में से 269 स्नातकोत्तर व 808 स्नातक है। उनमें से 1021 ग्रामीण तथा 244 जवान शहरी पृष्ठभूमि से है। सभी अपना प्रशिक्षण पूरा करके जनसेवा के लिए समर्पित होने जा रहे हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को किया गया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों जवानों में प्रथम पुरस्कार सिपाही नरविंद्र सिंह, द्वितीय पुरस्कार सिपाही वकील कुमार तथा तृतीय पुरस्कार सिपाही जगबीर सिंह शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, रोहतक रेंज व पीटीसी सुनारिया के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.के.राव, पुलिस उप महानिरीक्षक शिवचरण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button