SPORTS

आईपीएल 2024 के लिए पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान नियुक्त

Punjab Media

आॅस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस 22 मार्च से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को यह घोषणा की। सनराइजर्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।

वह आईपीएल नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। कमिंस दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह लेंगे जिन्होंने 2023 के सत्र में टीम की अगुवाई की थी। सनराइजर्स ने कमिंस की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा, हमारे नए कप्तान पैट कमिंस।

आईपीएल में टीम की कप्तानी यह पहला अवसर

पैट कमिंस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं। हालांकि आईपीएल में यह पहला अवसर होगा जबकि वह किसी टीम की कप्तानी करेंगे। असल में कमिंस को टी20 में शीर्ष स्तर पर कप्तानी करने का अनुभव नहीं है। कमिंस को हालांकि आॅस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए अपार सफलता मिली है। उनके नेतृत्व में आॅस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप जीता। आॅस्ट्रेलिया ने इन दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल में भारत को हराया।

आॅस्ट्रेलिया के उनके साथी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने हालांकि इसी नीलामी में उनको पीछे छोड़ दिया था। कोलकाता की टीम ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। जहां तक सनराइजर्स हैदराबाद की बात है तो कमिंस तीन सत्र में उसके तीसरे कप्तान होंगे। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने 2022 में सनराइजर्स की कप्तानी की थी। विलियम्सन की कप्तानी में टीम आठवें स्थान पर रही थी जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। मार्कराम की कप्तानी में भी टीम का भाग्य नहीं बदला।

यह भी पढ़ें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button